न्यूज पंच। ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने आज डबवाली में कार्यकर्त्ता सम्मेलन को संबोधि करते हुए कहा कि प्रदेश के कई जिलों में चिट्टा अपनी गहरी जड़ें जमा चुका है। गांवों में बड़ी संख्या में युवा चिट्टे की चपेट में आकर जवानी खराब कर रहे हैं। आज प्रदेश में ऐसा कोई जिला या तहसील नहीं बची जहां नशे के खिलाफ लोगों धरने प्रदर्शन न किए हों। सरकार नशा बेचने वालों को बचाने का काम कर रही है। वहीं भाजपा की प्रदेश सरकार नशे के बढ़ते कारोबार पर नकेल कसने में पूरी तरहां से विफल साबित हो रही है।
विधायक अभय चौटाला ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को आज से दो वर्ष पूर्व सिरसा जिला में नशे का करोबार करने वाले कुछ लोगों के नाम भी बताए थे। लेकिन मुख्यमंत्री ने इस मामले में कुछ भी नहीं किया। अभय चौटाला ने खुइयांमलकाना के सरपंच पति का जिक्र करते हुए कहा कि इस सरकार में मुख्यमंत्री के साथ फोटो खींचाने वाले सरपंच भी नशे के साथ पकड़े जा रहे हैं। सरकार के दबाव में बाद ऐसे लोगों को पुलिस छोड़ देती है। अभय चौटाला ने कहा कि आने वाले विधानसभा के सत्र में इनेलो प्रदेश में बढ़ रहे नशे के मामले को प्रमुखता से विधानसभा में उठाएगी। अभय चौटाला ने कहा कि आज खेती करने वाला एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं है जिसके उपर बैंक का कर्जा न हो। आज किसान कर्ज में डूबकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर रहा है।
अभय चौटाला ने कार्यकर्त्ताओं से आह्वान किया कि अगले 60 दिनों में लोगों के बीच जाकर उनसे मिले। डबवाली विधानसभा क्षेत्र के लोग अगर डबवाली में विधायक चुनते हैं तो वे सीधे अपना मुख्यमंत्री चुनता है। उन्होंने कहा कि डबवाली के लोगों के साथ उनके पारिवारिक संबंध हैं। अभय चौटाला ने कहा कि इस भाजपा सरकार में किसान सबसे अधिक परेशान है। किसान को कभी नमी तो कभी बीज के नाम पर तरहां-तरहां की शर्तें लगाकर परेशान किया जा रहा है। अभय चौटाला ने कहा कि इस सरकार ने व्यापारियों को जी.एस.टी. के नाम पर परेशान किया। कर्मचारियों को भी सरकार ने परेशान किया। इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष बी.डी. ढालिया, इनेलो महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव सुनैना चौटाला, जिला प्रधान पदम जैन, पूर्व विधायक डा. सीताराम, हलका अध्यक्ष विनोद अरोड़ा, अजनीश कनेडी, महेंद्र डूडी, कृष्ण डूडी व राधेराम गोदारा ने भी कार्यकत्र्ता सम्मेलन को संबोधित किया।
Haryana Kisan TV Haryana Kisan TV