न्यूज पंच।
सुबह-शाम की ठंड व दिन में तेज गर्मी के चलते इन दिनों खांसी, जुकाम, गला खराब व बुखार के रोगियों की संख्या बढ़ी हुई है। अस्पतालों में इन बीमारियों की ओ.पी.डी. में खासा इजाफा हुआ है। मौसम में हुए इस बदलाव की सबसे अधिक मार बच्चों व बुजुर्गों पर पड़ रही है।
मौसम में हुए इस बदलावा में अपना ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। इस मौसम में कुछ खास सावधानियां बरत कर जुकाम, खांसी से बचा जा सकता है। ये सावधानियां क्या हो इस बारे में सेवानिवृत सी.एम.ओ. व नाक, कान व गला विशेषज्ञ डा. जे.के. बिश्रोई ने इस मौसम में शरीर की देखभाल को लेकर लोगों के लिए कुछ सुझाव दिए गए जो इस प्रकार है-
1. दिन की गर्मी व सुबह-शाम ठंड के मौसम में किसी भी तरहां के ठंडे पेय पदार्थों का प्रयोग न करें। ठंडा पानी पीने से भी बचें।
2. इन दिनों दिन में गर्मी के बाद रात को अचानक ठंड बढ़ जाती है। ऐसे में पंखे के नीचे सोने से बचें।
3. सुबह-शाम को बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहने। बुजुर्गों व बच्चों का खास ख्याल रखें। उन्हें गर्म कपड़े जरूर पहनाएं।
Check Also
डीसी ने पोलिथीन होल सैलरों के चालान में गंभीरता दिखाने के निर्देश दिए
न्यूज़ पंच। पर्यावरण सरंक्षण हर व्यक्ति के स्वास्थ्य से जुड़ा मुद्दा है, इसलिए इस दिशा …
Haryana Kisan TV Haryana Kisan TV