
न्यूज पंच।
इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने शुक्रवार को हरियाणा प्रदेश की बाकी बची हुई तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। इन नामों में कुरूक्षेत्र सीट से जिस नाम की घोषणा उसने सबको चौंका दिया।
इनेलो का युवा चेहरा अर्जुन चौटाला को पार्टी ने कुरूक्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा रोहतक सीट से इनेलो ने रिटायर्ड फौजी धर्मवीर को टिकट दिया है। वहीं भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट पर रिटायर्ड फौजी बलवान सिंह यादव के नाम की घोषणा की है। तीनों प्रत्याशी लोकसभा चुनाव लडऩे के लिहाज से नए चेहरे हैं।
Haryana Kisan TV Haryana Kisan TV