Weather Forecast: 0.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ हरियाणा में आज ये स्थान रहा सबसे ठंठा

Haryanakisantv.com
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने हरियाणा में शीत लहर चलने को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। IMD के अलर्ट के मुताबिक 13 जनवरी 2024 को हरियाणा के कुछ इलाकों में गंभीर शीत लहर चलने की संभावना है। 12 जनवरी 2024 को हरियाणा के हिसार जिला के बालसमद 0.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंठा स्थान रहा। वहीं अगर घने कोहरे की बात करें तो आज 12 जनवरी को प्रदेश में बहुत घना कोहरा हिसार और भिवानी में देखने को मिला। हिसार में 12 जनवरी 2024 की सुबह कोहरे की वजह से दृश्यता 50 मीटर रही। भिवानी में भी दृश्यता 50 मीटर तक ही रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग हरियाणा में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर चुका है। 11 जनवरी से 15 जनवरी तक हरियाणा में रात और सुबह के कुछ घंटों में घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना जता चुका है।

 बालसमंद प्रदेश में सबसे ठंठा स्थान रहा

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 12 जनवरी 2024 को हरियाणा के हिसार जिला के बालसमंद में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 0.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ 12 जनवरी 2024 को बालसमंद प्रदेश में सबसे ठंठा स्थान रहा। नारनौल में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान हिसार में 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। महेन्दरगढ़ में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस रहा। सिरसा में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं फतेहाबाद में 3.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। करनाल में न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रोहतक का न्यूनतम तापमान 4.2 सेल्सियस दर्ज किया गया है। अंबाला में 4.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

 

Check Also

IMD Weather Forecast: हरियाणा को लेकर मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी

Haryanakisantv.com भारत मौसम विज्ञान विभाग ने प्रदेश में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया …