haryanakisantv.com
राजस्थान युवा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व संगरिया विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित विधायक अभिमन्यु पूनिया आज चौटाला गांव में हिटलर आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने हिटलर परिवार से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस नेता संजय हिटलर, मनोज हिटलर, कुंवरवीर हिटलर, चौटाला गांव के सरपंच सुभाष बिश्नोई, पूर्व सरपंच कृष्ण बिश्नोई, पैक्स चेयरमैन दयाराम ऊलानिया मौजूद थेl विधायक अभिमन्यु पूनिया ने मौजूदा राजनीति पर चर्चा की। विधायक अभिमन्यु पूनिया ने राजस्थान विधानसभा चुनाव में संगरिया सीट से रिकॉर्ड मतों से जीत के लिए समस्त हिटलर परिवार का आभार जताया।

युवा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व संगरिया विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित विधायक अभिमन्यु पूनिया सचिन पायलट समर्थक है। अभिमन्यु पूनिया को कुछ दिन पहले ही राजस्थान यूथ कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्री निवास ने 16 दिसम्बर को पुनिया की नियुक्ति के आदेश जारी किए थे। डबवाली के साथ लगती राजस्थान की संगरिया विधानसभा सीट से अभिमन्यु पूनिया ने इस बार का विधानसभा चुनाव 42010 वोटों के बड़े अंतर से जीता है। अभिमन्यु पूनिया को चुनाव में कुल 98341 वोट मिले। पुनिया को 47.4 प्रतिशत मत प्राप्त हुए। वहीं, बीजेपी के उम्मीदवार गुरदीप सिंह शाहपीनी को 56331 वोट मिले। शाहपीनी को 27.15 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए।निर्दलीय उम्मीदवार गुलाब सिंवर को 40266 वोट मिले। अगर वोट प्रतिशत की बात करें तो गुलाब सिंवर को 19.41प्रतिशत मत मिले।

Haryana Kisan TV Haryana Kisan TV