न्यूज पंच।

अभी तक देवीलाल परिवार से विधायक नैना चौटाला एकमात्र ऐसी महिला है जो प्रदेश की राजनीति में सक्रिय है । लेकिन अब एक ही राजनीतिक घराने की एक और महिला ने भी राजनीति में एंट्री कर ली है। इनेलो ने नैना से मुकाबले के लिए सुनेना को राजनीतिक मैदान में उतारा है। आज पार्टी ने सुनेना चौटाला को इनेलो की महिला प्रकोष्ठ की प्रधान महासचिव के पद पर नियुक्त किया। सुनेना चौटाला ओमप्रकाश चौटाला के छोटे भाई प्रताप चौटाला के बेटे रवि चौटाला की पत्नी हैं। सुनेना व नैना रिश्ते में देवरानी-जेठानी है।
सुनेना के बहाने डबवाली को साधने की रणनीति
कयास लगाए जा रहे हैं कि नैना चौटाला के सामने डबवाली से इनेलो विधानसभा चुनाव में सुनेना को उम्मीदवार बना सकती है। इसकी वजह ये है कि इनेलो के दो फाड़ हो जाने के बाद नैना के सामने डबवाली सीट पर इनेलो के पास परिवार से कोई बड़ा चेहरा नहीं था। सुनेना परिवार से होने के साथ-साथ महिला भी हैं। वहीं परिवार से बड़ा चेहरा आ जाने से इनेलो के कार्यकर्ताओं में भी जोश बढ़ेगा। ऐसे में जेठानी के सामने देवरानी को राजनीति मैदान में उतार कर इनेलो ने बड़ा दांव चला है।
एफ.सी. कालेज में रह चुकी हैं छात्र संघ की प्रधान।
सुनेना चौटाला हिसार के एफ.सी. कालेज से एम.ए. अंग्रेजी विषय से पास आउट हैं। सुनेना कालेज में पढऩे के दौरान छात्र राजनीति का हिस्सा रही हैं। सुनेना कालेज छात्र संघ की प्रधान रह चुकी हैं। सुनेना ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि इनेलो स्व. चौधरी देवीलाल की विचारधार पर चलने वाली पार्टी है। इनेलो ही देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है जो किसानों व महिलाओं के हकों के लिए सडक़ से लेकर विधानसभा तक उनकी आवाज बुलंद करने का काम करती है। सुनेना ने कहा कि वे महिलाओं के हकों व अधिकारों के लिए काम करेंगी। पार्टी के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं को जोड़ेंगी।
Haryana Kisan TV Haryana Kisan TV