प्रदेश की सबसे हाट सीट अब रोहतक की जगह सोनीपत होगी

न्यूज पंच।
हरियाणा में लोकसभा चुनावों को लेकर अब सभी पार्टीयों के प्रत्याशी मैदान में आ चुके हैं। अब तक रोहतक को प्रदेश की सबसे हाट सीट माना जा रहा था। लेकिन अब कांग्रेस ने सोनीपत सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मैदान में उतारा है। वहीं हुड्डा के सामने आज जननायक जनता पार्टी ने दिग्विजय चौटाला के नाम की घोषणा कर इस सीट पर मुकाबला रोचक बना दिया है। इनेलो ने इस सीट पर सुरेंद्र छिक्कारा को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं सोनीपत सीट पर रमेश चंद्र कौशिक भाजपा के उम्मीदवार है। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा के सामने दिग्विजय चौटाला के चुनावी मैदान में उतर आने से सोनीपत सीट का लोकसभा चुनाव जींद उपचुनाव सरीखा हो गया है। जींद उपचुनाव में कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला के सामने दिग्विजय ने चुनाव लड़ने की वजह से जींद उपचुनाव रोचक बन गया था।

कभी रोहतक लोकसभा सीट का हिस्सा था सोनीपत
सोनीपत लोकसभा सीट 1977 के बाद बनी थी। इससे पूर्व सोनीपत रोहतक लोकसभा सीट के अंतर्गत आता था। 2014 के लोकसभा चुनावों में मोदी लहर के बीच यह सीट भाजपा के मौजूदा प्रत्याशी रमेश चंद्र कौशिक ने जीती थी। सोनीपत लोकसभा सीट के अंतर्गत गन्नोर, गोहाना, सफीदो, जींद, जुलाना, खरखौदा, राई, सोनीपत, बरौदा को मिलाकर 9 विधानसभा सीटें आती है। सोनीपत सीट को प्रदेश की सबसे बड़ी जाटलैंड सीट के तौर पर जाना भी जाना जाता है।

Check Also

फल एक्सपो में 28 किसानों को किन्नों रत्न व किन्नों सम्मान पुरस्कार से किया सम्मानित

HARYANAKISANTV फल उत्कृष्टता केंद्र, मांगेआना में आयोजित दो दिवसीय फल एक्सपो के दूसरे दिन समापन …