PHOTO: सिरसा स्थित निवास पर पत्रकार वार्ता का सम्बोधित करते अशोक तंवर

सिरसा में 9 मई को राहुल गांधी की होगी बड़ी रैली

न्यूज पंच।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इसी 9 मई को सिरसा के हुड्डा ग्राउंड में बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं सिरसा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी डा. अशोक तंवर ने कहा कि रैली से जुड़ी तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डा. तंवर आज हुडा सैक्टर स्थित अपने निवास स्थान पर कार्यकर्त्ताओं को रैली का निमंत्रण दे रहे थे।

भाजपाई काले धन के बंटवारे के लिए झगड़ रहे।
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए डा. तंवर ने रानियां में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कार्यकर्त्ताओं के बीच मारपीट पर चुटकी लेते हुए हुए कहा कि भाजपाई कालेधन के बंटवारे के लिए आपस में झगड़ रहे हैं। भाजपा ने पांच बरस तक जुमले उछाले, झूठ-फरेब की सियासत की। जरूरी मुद्दों से जनमानस को भटकाने का प्रयास किया। अब जब चुनाव के समय में भाजपा नेता जनता के बीच जा रहे हैं, तो उन्हें जनता के विरोध का सामाना करना पड़ा। डा. अशोक तंवर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को थप्पड़ मारे जाने की घटना की निन्दा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में विरोध का यह तरीका अनुचित है।

Check Also

पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के न्यायाधीश संजय वशिष्ठ ने शनिवार को सिरसा व उपतहसीलों की अदालतों का किया ओचक निरीक्षण

Haryanakisantv.com पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के न्यायाधीश एवं इन्सपेक्टिंग जज संजय वशिष्ठ ने शनिवार …