देसुजोधा गांव से पंजाब पुलिस की ए.के.-47 व पिस्टल बरामद

लोक धुन। डबवाली
बुधवार सुबह गांव देसुजोधा में पंजाब के बठिंडा की सी.आई.ए प्रथम यूनिट की टीम व नशा तस्कर और ग्रामीणों के बीच हुए खूनी संघर्ष के दौरान पुलिस सी छीनी गई ए.के.47 राइफल व पिस्टल हरियाणा पुलिस ने गांव से बरामद कर अपने कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस इन हथियारों को मधुबन स्थित एफ.एस.एल भेजेगी। इसके अलावा पंजाब के रामा थाना की पुलिस फाइल भी हरियाणा पुलिस ने गांव से बरामद कर ली है। वहीं, पुलिस व ग्रामीणों के बीच हुए खूनी संघर्ष में गोली लगने से मारे गए मृतक जग्गा सिंह पुत्र चड़त सिंह का बुधवार देर रात गांव देसुजोधा में अंतिम संस्कार कर दिया गया था। इसके अलावा गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए पंजाब पुलिस के कांस्टेबल कमलदीप सिंह की हालत अभी भी नाजुक है। घायल कांस्टेबल को अभी आई.सी.यू. में ही रखा गया है। डबवाली के डी.एस.पी. कुलदीप सिंह के मुताबिक गांव देसुजोधा में फिलहाल पूरी तरहां से शांति है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
ये है पूरा मामला।
पंजाब पुलिस के मुताबिक पंजाब की राम थाना पुलिस ने बीती 7 अक्टूबर 2019 को गगनदीप व मनदीप नाम के युवकों से 6 हजार नशीली गोलियां बरामद की थी। इस मामले में राम थाना में इन दोनों के खिलाफ एन.डी.पी.एस का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने जब इन दोनों आरोपियों से सप्लायर के बारे में पूछताछ की तो इन्होंने सप्यालयर की पहचान गांव देसूजोधा निवासी कुलविंदर सिंह कांदी पुत्र तेज सिंह के रूप में बताई थी। पुलिस ने इसके बाद सप्लायर को पकडऩे के लिए जाल बिछाया। इसके तहत पंजाब पुलिस ने नशीली गोलियां खरीदने को लेकर अपने आदमी को ग्राहक के तौर पर तैयार किया। जिसने देसुजोधा के कुलविंदर नामक सप्लायर से संपर्क साधा। बुधवार सुबह नशीली गोलियां देसुजोधा के साथ लगते पंजाब बार्डर पर देने की डील हुई थी। सप्लायर कुलविंदर जब नशीली गोलियां लेकर पंजाब की तरफ आ रहा था तो उसे इसी बीच सामने पंजाब पुलिस की मौजूदगी की भनक लग गई। जिसके बाद वह फरार हो गया। बठिंडा एस.एस.पी. गुरविंदर सिंह संघा के मुताबिक इसे बाद पंजाब पुलिस की टीम ने इस सप्लायर का पीछा करते हुए इसके घर पर पहुंच गई। जहां आस-पड़ौस के 40 से 50 लोगों ने पंजाब पुलिस की टीम पर हमला बोल दिया। इसके बाद लोगों ने पंजाब पुलिस के जवानों के हथियार छीन लिए और उनके साथ मारपीट की। जिसमें कई पुलिस के जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Check Also

कृषि विभाग मात्र इतने रुपए में कराएगा नैनो यूरिया स्प्रे

Haryanakisantv.com रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल कम करने के लिए प्रदेश सरकार किसानों को आधी कीमत …