सिरसा में कांग्रेस की परिवर्तन रैली में उमड़ा जनसमूह व मंच पर मौजूद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता

देशभक्ति का सबूत भाजपा को देने की जरूरत: आजाद

 

न्यूज पंच। सिरसा
परिवर्तन यात्रा के सिरसा पहुंचने पर आयोजित रैली को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व हरियाणा कांगे्रस के प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा कि आज देशभक्ति का सबूत भाजपा को देना है, क्योंकि वे देशभक्त नहीं है। हमें नहीं देना है, क्योंकि समूची दुनिया मानती है कि कांग्रेस ने भारत को आजादी दिलवाई। कांग्रेस ने कई अन्य देशों की आजादी में भी मार्ग प्रशस्त किया। यह महात्मा गांधी, नेहरु, पटेल सहित पूरे देश की पार्टी है। जिसने बिना हिंसा के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत पर आजादी ली। आजाद ने कहा कि आज देश में धर्म के नाम पर सियासत हो रही है और जो दल धर्म के नाम पर राजनीति करता है, वह अन्याय के अलावा कुछ नहीं कर सकता। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकतंत्र में भरोसा नहीं है।
नरेंद्र मोदी टीवी पर 24 घंटे बेशक रहते हों, लेकिन लोगों के दिलों में जगह नहीं बना पाए। आजाद ने कहा कि भाजपा का देश के निर्माण में कोई योगदान नहीं है। जितना झूठ मौजूदा प्रधानमंत्री ने बोला है, और किसी ने नहीं बोला। उन्होंने कहा कि देश में संवैधानिक संस्थाओं को तबाह किया जा रहा है। आज हालात ये हैं कि राज्यपाल तक भी भाजपा का राग अलाप रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री को नसीहत देते हुए कहा कि टीवी का प्रचार बंद करें और जनता से किए वादे पूरे करें।
कांग्रेस नेता आजाद ने कहा कि सैनिक और वैज्ञानिक किसी पार्टी के नेता बल्कि देश के होते हैं। इसलिए आजाद ने वाजपेयी के शासनकाल और मोदी के शासन में जमीन-आसमान का अंतर बताया और कहा कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि देश में बाकी पार्टियां खत्म हो जाएं।
जिसके खाते में 15 लाख आए वो मोदी को वोट दे: हुड्डा
वहीं रैली को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस कोर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा ने कहा कि इतनी गर्मी में लोगों ने जो पसीना बहाया है, वह व्यर्थ नहीं जाएगा। किसानों की उपयोग की चीजों के रेट बढ़ गए हैं। नोटबंदी से व्यापारियों के गल्ले खाली हो गए हैं। प्रदेश में अपराध बढ़ रहा है और महिलाएं सुरक्षित नहीं है। उन्होंने गुलाम नबी आजाद की तारीफ करते हुए कहा कि वे जहां भी गए, वहां  कांग्रेस सरकार बनाकर आए।
पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने पंजाबी में भाषण देते हुए कहा कि उन्होंने हरियाणा में मजबूत कानून बनाकर अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का गठन किया और पंजाबी भाषा को तीसरी भाषा का दर्जा दिया। हुड्डा ने तंज कसते हुए कहा कि मोदी ने हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपए देने का वादा किया था। जिसके खाते में आ गए हों वो मोदी को वोट दें और जिसके खाते में नहीं आए, वो कांग्रेस को वोट दें।
रैली को संबोधित करते हुए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने भी संबोधित किया। पूर्व सासंद रणजीत सिंह , हुड्डा के पूर्व ओ.एस.डी. डा. के.वी. सिंह के अलावा पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, पूर्व मंत्री रणजीत सिंह , पूर्व संसदीय सचिव अनिल ठक्कर, कोर्डिनेशन कमेटी के सदस्य जयपाल सिंह लाली, पूर्व संसदीय सचिव जयवीर वाल्मीकि, पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल, कुलबीर बैनीवाल, कुलदीप गदराना, विशाल वर्मा, संजय हिटलर, भूपेश मेहता, राजू शर्मा, चंदन गाबा सहित अनेक नेताओं ने संबोधित किया।
एक मंच पर आए कांग्रेसी।
इस रैली में तमाम कांगे्रेसी एक मंच पर नजर आए। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव गुलाम नबी आजाद की अगुवाई में कांग्रेस कोर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. अशोक तंवर, पूर्व मंत्री रणजीत सिंह , पूर्व ओ.एस.डी डा. केवी सिंह , होशियारी लाल शर्मा, मलकीत सिंह खोसा, लादूराम पूनिया, भूपेश मेहता, राजकुमार शर्मा, अमित सोनी, सुरजीत भावदीन, आनंद बियाणी, रमेश भादू, शीशपाल केहरवाला, कुलदीप गदराना, नवीन केडिया, विशाल वर्मा, कर्मचंद शर्मा, जगसीर मिठड़ी, पुष्पा महंत, पवन जिंदल, जग्गा सिंह बराड़, संजय हिटलर सहित अनेक कांग्रेस जन मौजूद थे।

Check Also

पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के न्यायाधीश संजय वशिष्ठ ने शनिवार को सिरसा व उपतहसीलों की अदालतों का किया ओचक निरीक्षण

Haryanakisantv.com पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के न्यायाधीश एवं इन्सपेक्टिंग जज संजय वशिष्ठ ने शनिवार …