PHOTO:सिरसा लोकसभा सीट के गांव में लोगों को सम्बोधित करते विपुल गोयल

धर्म और अधर्म की लड़ाई है लोकसभा चुनाव: विपुल गोयल

न्यूज़ पंच।
प्रदेश के उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने आज सिरसा व डबवाली विधानसभा एरिया के गांवों में जाकर सिरसा से प्रत्याशी सुनीता दुग्गल के पक्ष प्रचार किया। उन्होंने कहा कि यह धर्म और अधर्म की लड़ाई है। धर्म का साथ दो अधर्म खुद पराजित हो जाएगा। इनेलो ने सिरसा के लोगों को सिर्फ ठगने का काम किया है। कभी सिरसा के लोगो का भला नही किया। इनेलो ने सिर्फ डराने और धमकाने का काम किया है।

भारतीय जनता पार्टी सदैव आपके साथ हैं और आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली पार्टी सिर्फ भारतीय जनता पार्टी है। प्रदेश मंत्री विपुल गोयल विभिन्न गांवों में लोगों को सम्बोधित करते हुए गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक तपस्वी मुख्यमंत्री है और तपस्या कर उन्होंने प्रदेश को एक नई दिशा दी है। सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए प्रदेश मंत्री ने कहा कि युवा और व्यापारियों के लिए हमारी सरकार ने अनगिनत काम किए है। इसके बाद उन्होंने झोरडऱोही में जनसभा को संबोधित किया जहां इनेलो छोड़ बीजेपी में करीबन एक दर्जन लोग शामिल हुए। विपुल गोयल ने सभी को विधिवत् रूप से भाजपा में शामिल किया और कहा सुनीता दुग्गल को भारी मतों से जिताने में अहम् भूमिका अदा करें।

Check Also

एफपीओ के माध्यम से होगी किसानों की आय में वृद्धि : सांसद सुनीता दुग्गल

HARYANAKISANTV.COM सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद सुनीता दुग्गल ने नाबार्ड द्वारा स्थानीय एमएम कॉलेज में …