न्यूज पंच।
ऐलनाबाद से विधायक अभय चौटाला के छोटे बेटे अर्जुन चौटाला की टीका-सगाई की रस्म आज सिरसा के तेजाखेड़ा गांव में हुई। अर्जुन की सगाई में राजनीति के कई बड़े दिग्गज नेता तेजाखेड़ा फार्म हाऊस पर पहुंचे। अर्जुन की सगाई पूर्व विधायक दिलबाग सिंह की बेटी जैस्मिन कौर से हुई है। हालांकि देवीलाल के सबसे छोटे बेटे व ओमप्रकाश चौटाला के भाई स्व. जगदीश चौटाला के परिवार से आदित्य देवीलाल या कोई अन्य सदस्य इस सगाई समारोह में नजर नहीं आया। इनके अलावा अजय सिंह चौटाला का परिवार भी सगाई कार्यक्रम में नहीं दिखा।

पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला किसी बात पर हँसते हुए उनके साथ हैं पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल।

अभय चौटाला के साथ सुखबीर सिंह बादल।

अपने दादा ओमप्रकाश चौटाला व प्रकाश सिंह बादल के साथ अर्जुन चौटाला।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा।

इनेलो नेता रामपाल माजरा, अशोक अरोड़ा व विधायक मखन सिंगला ।

पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल किसी तरहां की भेंट स्वीकार करते हुए ।

ओमप्रकाश चौटाला के छोटे भाई व पूर्व सांसद रणजीत सिंह।
Haryana Kisan TV Haryana Kisan TV