IMD की नई भविष्यवाणी, ठंड को लेकर जारी हुआ भयंकर अलर्ट

Haryanakisan tv.com
समूचे हरियाणा में शीत लहर और कोहरे का कहर जारी है। हिसार के बालसमंद में तो बीते दिन 12 जनवरी को न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने हरियाणा में शीत लहर की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी के मुताबिक 13-14 जनवरी, 2024 को हरियाणा में ज़मीन पर पाला पड़ने की संभावना है। इसके अलावा हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 13 से 15 जनवरी, 2024 के दौरान गंभीर शीत लहर के चलने की संभावना जताई है।
अब अगर बात कोहरे की करें तो मौसम विभाग ने अंबाला और करनाल में कोहरे की वजह से दृश्यता 200 मीटर दर्ज की है। वहीं, पंजाब के बठिंडा में आज घने से घना कोहरा छाया रहा। जिस वजह से दृश्यता 50 मीटर तक रही। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में कोल्ड डे की स्थिति अगले 4 दिनों तक बनी रहेगी। हरियाणा और चंडीगढ़ के अलग – अलग हिस्सों में 12 से 16 जनवरी के दौरान सुबह के कुछ घंटों के लिए घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है।

Check Also

IMD Weather Forecast: हरियाणा को लेकर मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी

Haryanakisantv.com भारत मौसम विज्ञान विभाग ने प्रदेश में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया …