न्यूज पंच।
कांग्रेस नेता संजय सिहाग ने कहा कि कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को प्रदेश के लोगों से भारी समर्थन मिल रहा है। आज सिरसा पहुंची यात्रा का सिरसा संसदीय क्षेत्र के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। सिहाग के मुताबिक सिरसा पहुंची कांग्रेस की यह परिवर्तन यात्रा एतिहासिक यात्रा रही है। सिरसा संसदीय क्षेत्र से रिकार्ड तोड़ संख्या में लोग कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को सुनने के लिए सिरसा पहुंचे। सिहाग ने कहा कि परिवर्तन यात्रा का असर लोकसभा के साथ-साथ कुछ माह बाद हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों पर भी होगा। संजय सिहाग ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों में जनादेश कांग्रेस को मिलेगा। सिहाग ने कहा कि भाजपा सरकार से आज देश का हर वर्ग परेशान है। इस सरकार ने किसानों की जेबें काटने का काम किया है। महंगे दाम में किसानों को पूरे चार साल डीजल बेचा गया। जिससे किसान का खेती का बजट बूरी तरहां से बिगड़ गया। रोजगार की तलाश में युवाओं के जुते घिस गए। महंगाई ने मीडिल क्लास का जीना मुहाल कर दिया है। 2014 के चुनावों में किए गए एक भी वायदे को मोदी सरकार ने पूरा नहीं किया। जिससे लोगों में भाजपा के प्रति जबरदस्त गुस्सा है। सिहाग ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी प्रदेश की सभी 10 सीटों पर जीत हासिल करेगी। सिहाग ने कहा कि सिरसा संसदीय सीट पर अशोक तंवर जीत दर्ज करेंगे। उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता कड़ी मशक्कत करेगा।
परिवर्तन यात्रा में कार्यकताओं के साथ जाते कांग्रेस नेता सिहाग
Haryana Kisan TV Haryana Kisan TV