HARYANAKISANTV.COM
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री व किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह भारत रत्न दिया जाएगा। इनके अलावा हरित क्रांति के जनक डा. एम.एन. स्वामीनाथन को भी भारत दिया जाएगा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ऐलान करते हुए एक्स पर लिखा कि हमारी सरकार का सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने आगे लिखा कि यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समॢपत हे। उन्होंने किसानों के अधिकारी और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समॢपत कर दिया था। मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर आगे लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी, उन्होंने हमेशा राष्टï्र निर्माण को गति प्रदान की। वे आपतकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्घता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है।

चौधरी चरण के अलावा कृषि और किसानों के कल्याण में अहम योगदान देने वाले डा.एम.एस. स्वामीनाथन को भी भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरससिम्हा राव को भी भारत रत्न से सम्मानित करने का ऐलान किया है।
Haryana Kisan TV Haryana Kisan TV