न्यूज पंच।
डबवाली में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। यहां पर स्थानीय कांग्रेस नेता कुलदीप गदराना ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जाकर गायों की सेवा की। राहुल गांधी के जन्मदिवस पर गदराना गायों को हरा चारा व गुड़ खिलाया।
सभी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की दीर्घायु की कामना की। नंदीशाला में जाकर गौसेवा की और चारा, गुड़ आदि डालकर दीर्घायु की कामना की। इसके अलावा सिरसा के कांग्रेस भवन में केक भी काटा गया। राहुल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में लंगर लगाया गया।
Haryana Kisan TV Haryana Kisan TV