PHOTO: सरकार के खिलाफ बाइक रैली निकालते आढ़ती।

चुनावी मौसम में आढ़तियों की नाराजगी बनी भाजपा की मुसीबत

न्यूज पंच।
देश में लोकसभा चुनाव शुरू हो चुके हैं। पहले चरण के लिए आज देश के कई राज्यों में वोटिंग हुई। हरियाणा में 12 मई को लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। चुनावों के बीच प्रदेश के आढ़ती सरकार से नाराज चल रहे हैं। ऐसे में आढ़तियों की नाराजगी भाजपा के लिए मुसीबत बनती जा रही है। आढ़तियों के आंदोलन को मंडी में काम करने वाले मजदूरों का भी समर्थन मिल रहा है।
बाइक रैली निकाल पूरे शहर में किया प्रदर्शन। 
प्रदेश की मंडियों में जहां आढ़तियों ने धरने लगा रखे हैं। वहीं डबवाली में आज कच्चा आढतीयां ऐसोसिएशन के सदस्यों ने शहर में बाइक रैली निकाली। शहर के मुख्य बाजारों व अन्य इलाकों से बाइक रैली के जरिए रोष मार्च निकाला गया। बाइक सवार आढ़तियों ने भाजपा सरकार मुर्दाबाद, साड्डा हक, एथे रख जैसे नारे लगाए। धरने को संबोधित करते हुए आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान गुरदीप कामरा ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद से व्यापारियों की नाक में सरकार ने दम कर रखा है। सरकार आए दिन व्यापार में ऐसे नियम लेकर आ रही है जो धरातल स्तर पर लागू होना न्यायसंगत भी नहीं है। आढ़तियों ने फसल की ई-खरीद, पड़ोसी राज्यों के किसानों हरियाणा की मंडियों में फसल बेचने की छुट देने के अलावा अन्य कई मांगे पूरी नहीं किए जाने को लेकर अपना विरोध जताया।

PHOTO: अनाज मंडी में धरने पर बैठे आढ़ती व् मंडी मजदूर।

Check Also

किसानों ने सिंचाई विभाग के 2 जेई को बंधक बनाया

Haryanakisan tv.com आशा खेड़ा माइनर पर किसानों ने सिंचाई विभाग के दो जेई को बंधक …