न्यूज पंच।
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए हरियाणा में अन्य दलों से पहले आज प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशीयों के नामों का ऐलान कर दिया। सिरसा लोकसभा सीट से भाजपा ने सुनीता दुग्गल को चुनावी मैदान में उतारा है। अभी हिसार व् रोहतक लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशीयों के नामों का ऐलान होना बाकि है।
इन आठ सीटों पे भाजपा ने अंबाला आरक्षित सीट से रतन लाल कटारिया, कुरुक्षेत्र से नायब सिंह सैनी को टिकट दिया गया है। वहीं सिरसा आरक्षित सीट से सुनीता दुग्गल को उम्मीदवार बनाया गया है। करनाल से संजय भाटिया, सोनीपत से रमेश चंद्र कौशिक को टिकट दिया गया है। इनके आलावा गुड़गांव से राव इंदरजीत व् फरीदाबाद से कृष्ण पाल गुर्जर को भाजपा ने टिकट दी है ।
फोटो: प्रधानमंत्री मोदी के साथ सिरसा सीट से प्रत्याशी सुनीता दुग्गल
Haryana Kisan TV Haryana Kisan TV