न्यूज पंच।
लोकसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दल चुनावी मैदान में आ चुके हैं। सभी पार्टियां बूथ व यूथ को मजबूत करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में जे.बी.टी. शिक्षक भर्ती घोटाले में 10 वर्षों की सजा काट रहे जननायक जनता पार्टी के संरक्षक अजय चौटाला आज डबवाली में विधायक नैना सिंह चौटाला के कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।
अजय चौटाला लोकसभा चुनावों के बीच कुछ दिनों के लिए तिहाड़ जेल से 23 दिन की फरलो पर आए हैं। अजय चौटाला बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। अजय चौटाला के आने से कार्यकर्ताओं को भी नई ऊर्जा मिलेगी। डबवाली अनाज मंडी में अजय चौटाला शुक्रवार दोपहर 12 बजे कार्यकर्ताओं को सिरसा सीट को लेकर जीत का मंत्र देंगे।
Haryana Kisan TV Haryana Kisan TV