haryanakisantv.com
हरियाणा के सिरसा जिला के गांव अलीपुर टीटूखेड़ा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया है। जिसके बाद यह खबर चारों और चर्चा का विषय बनी हुई है। गांव के लोग 4 बच्चों के जन्म पर चिकित्सक से लेकर ग्रामीण हैरान है। महिला का ये पहला प्रसव है। फिलहाल महिला व चारों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ है। इससे पहले महिला के कोई बच्चा नहीं था।

4 बच्चों को जन्म देने वाली महिला रज्जो देवी की वर्ष 2024 में अलीपुर टीटूखेड़ा के सोनू के साथ शादी हुई थी। महिला का पति मेहनत मजदूरी का कार्य करता है। 4 बच्चों के जन्म पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। अल्ट्रासाउंड कराने पर पता लगा। 4 महीने की गर्भवती महिला रज्जो देवी का पहली बार सिरसा के नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड किया गया। अल्ट्रासाउंड करने पर चिकित्सक ने रज्जो देवी को जानकारी दी कि उसके 3 बच्चे हैं। इसके1 महीने बाद महिला का सिरसा में एक प्राइवेट अल्ट्रासाउंड सैंटर पर अल्ट्रासाउंड किया गया। इस रिपोर्ट में महिला को बताया गया कि उसके 4 बच्चे हैं।
जिसके बाद सिरसा के नागरिक अस्पताल में महिला रूटिन चैकअप करवाती रही। सरकारी अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. राहुल गर्ग ने सीजेरियन से महिला की डिलीवरी करवाई। डिलीवरी पूरी तरह से सफल रही। महिला ने 4 नवजात शिशुओं में 2 बेटे व 2 बेटियों को जन्म दिया। प्रत्येक बच्चे का जन्म 1 किलो 400 ग्राम है। डिलीवरी के बाद कुछ समय चिकित्सकों जच्चा व बच्चा को निगरानी में रखा। जिसकेबाद इन्हें छुट्टी देकर घर भेज दिया गया।
