PHOTO: पत्रकार वार्ता को संबोधित करते जजपा कार्यकर्त्ता।

कांग्रेस व जजपा कार्यकर्त्ताओं में हुई हिंसक झड़प

न्यूज पंच।
पूरानी रंजिश के चलते आज डबवाली उपमंडल के गांव डबवाली में कांग्रेस व जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्त्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर थाना डबवाली में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, जजपा कार्यकर्त्ता व गांव डबवाली के सरपंच परमिन्दर उर्फ जुगनू ने पत्रकार वार्ता में डबवाली के डी.एस.पी. पर कांग्रेस नेता जग्गा बराड़ का पक्ष लेने के आरोप भी जड़े।
जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्त्ता राजबीर बराड़ ने स्थानीय कांग्रेस नेता जग्गा बराड़ के समर्थकों पर आंखों में मिर्ची झोंकने, मारपीट व पिस्तौल दिखाने के आरोप लगाए। वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से कांग्रेस कार्यकर्त्ता व जग्गा सिंह बराड़ के समर्थक जगदेव शर्मा ने भी शहर थाना पुलिस को जेजेपी कार्यकर्ताओँ व अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत देकर राजबीर बराड़, सरपंच परमिन्दर, अमनदीप, गुरसेवक व अमरजीत सिंह पर आरोप लगाया कि वे गांव डबवाली में कांग्रेस के लिए वोट मांगने गए थे। वोट मांगने के दौरान गांव में जजपा कार्यकर्त्ता राजबीर बराड़ व इन लोगों ने उनके साथ गाली-गलौच की व झगड़ा किया।

चुनाव आयोग से डी.एस.पी. के तबादले की मांग।
गांव डबवाली के सरपंच परमिन्दर सिंह जुगनू ने पत्रकार वार्ता में कहा कि डबवाली के डी.एस.पी. किशोरी लाल पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाए हुए हैं। सरपंच ने कहा कि डी.एस.पी. कांग्रेस नेता बराड़ का बचाव कर रहे हैं। उन्हें डर है कि रंजिश निकालने के लिए पुलिस उन्हें किसी भी झूठे मामले में फंसा सकती है। सरपंच ने कहा कि वे चुनावा आयोग से निवेदन करते हैं कि डी.एस.पी. का तबादला किया जाए।

दोनों पक्षों में पूरानी आपसी रंजिश।
इस मामले पर डी.एस.पी. किशोरी लाल ने कहा कि पुलिस निष्पक्ष होकर काम कर रही है। उनके लिए दोनों पक्ष एक समान है। सरपंच व उसके भाई द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरहां से निराधार है। वहीं, शहर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने कहा कि कांग्रेस नेता जग्गा ङ्क्षसह बराड़ व जेजेपी कार्यकर्त्ता राजबीर बराड़ में पूरानी आपसी रंजिश चली आ रही है। पुलिस ने किसी का पक्ष नहीं लिया है। जिसके खिलाफ कार्रवाई बनेगी की जाएगी।

 

Check Also

एफपीओ के माध्यम से होगी किसानों की आय में वृद्धि : सांसद सुनीता दुग्गल

HARYANAKISANTV.COM सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद सुनीता दुग्गल ने नाबार्ड द्वारा स्थानीय एमएम कॉलेज में …