डबवाली शहर में विकास कार्य ठप्प होने पर नेताओं में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में अब डबवाली नगर परिषद में कांग्रेस समर्थित पार्षद रङ्क्षवद्र ङ्क्षबदू, पार्षद विनोद बांसल, व रमेश बागड़ी ने संयुक्त बयान जारी करते आरोप लगाया कि भाजपा जैसे ही प्रदेश में सत्ता में आई तो उसने डबवाली के विकास कार्यों में रूकावट की नींव रखने का काम किया।
एक झटके में ही प्रशासक राज में सरकार ने 3 करोड़ के विकास कार्यों के टेंडर रद्द कर दिए। रङ्क्षवद्र ङ्क्षबदू व अन्य पार्षदों के अनुसार 22 मई 2016 को नगरपरिषद के चुनावों के बाद अब तक 14 बैठकें हो चुकी हैं। जिसमें विकास कार्यों के 85 प्रस्ताव पारित किए गए हैं। 10 बैठकों को मंजूरी मिली है। 3 बैठकों को रद्द कर दिया गया। जबकि एक बैठक का अनुमोदन आना शेष है। भाजपा सरकार ने भेदभाव की तमाम सीमाएं लांघते हुए डबवाली नगर परिषद में किसी अधिकारी को टिकने नहीं दिया। डेढ़ वर्ष में पांच स्थाई कार्यकारी अधिकारी बदल दिए गए।
Haryana Kisan TV Haryana Kisan TV