HARYANAKISANTV.COM
संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक व मजदूर मोर्चा की कॉल पर आज डबवाली में भाजपा का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन व रोष-मार्च हरियाणा किसान एकता डबवाली के बैनर तले निकाला गया। किसानों ने इस दौरान भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हरियाणा किसान एकता डबवाली के प्रधान मनदीप सिंह देसूजोधा के मुताबिक अगर किसानों की मांगे नहीं मानी गई तो आगामी 9 अप्रैल को शंभू मोर्चे के पास रेलवे ट्रैक पर धरना लगाया जाएगा।
मनदीप सिंह देसूजोधा के मुताबिक आज सबसे पहले डबवाली क्षेत्र के किसान डबवाली के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के कार्यालय परिसर में एकत्रित हुए।

जहां सभी किसानों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। किसानों ने इस बैठक में कई अहम प्रस्ताव पारित किए। इसके बाद एकत्रित किसानों ने रोष मार्च निकालते हुुए गोल चौक पर पहुंचे जहां किसानों ने भाजपा का पुतला फूंका और भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। मनदीप देसूजोधा के मुताबिक किसानों का यह प्रदर्शन 3 किसानों जिनमें गुरकीरत सिंह, नवदीप सिंह जलबेड़ा व जींद के अनीश खटकर को हरियाणा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के विरोध में था। इसी कड़ी में आज डबवाली में किसानों ने भाजपा का पुतला दहन किया है। मनदीप के मुताबिक सभी किसानों की मांग है कि इन तीनों युवा किसानों को बिना शर्त रिहा किया जाए। मनदीप के मुताबिक अगर तीनों युवा किसानों को रिहा नहीं किया जाता है तो 9 तारीख को शंभू मोर्चा पर रेल लाइन पर धरना लगाया जाएगा।

भाजपा नेताओं की बढ़ेगी टैंशन।
हरियाणा किसान एकता डबवाली के प्रधान मनदीप देसूजोधा के मुताबिक आज पूरे देश में रोष मार्च निकालकर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन की कॉल थी। मनदीप के मुताबिक आज बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा नेता गांव में आए तो शांतिपूर्वक किसान उनसे सवाल जवाब करें। किसान भाजपा नेताओं से सवाल पूछे कि किसानों को दिल्ली जाने से क्यों रोका गया। किसानों के रास्तों कंटिली तारें, बैरिकटस, किलें क्यों बिछाई गई। मनदीप देसूजोधा ने बताया कि बैठक में फैसला लिया गया है कि भाजपा नेताओं द्वारा इन सवालों के जवाब नहीं दिए जाने की सूरत में भाजपा नेताओं को काले झंडे दिखाए जाएं। हरियाणा किसान एकता डबवाली के पूर्व प्रधान गुरप्रेम सिंह देसूजोधा, गुरदीप भूल्लर, गुरपाल सिंह मांगेआना, जगजीत सिंह लोहगढ़, संतोख सिंह जोगेवाला, अमरीक सिंह माखा, खुशदीप सिंह हैबूआना, मि_ïू कम्बोज, रणजोत सिंह सरां के अलावा बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।
Haryana Kisan TV Haryana Kisan TV