HARYANAKISASNTV.COM
लोकसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले डबवाली के वरिष्ठ भाजपा नेता देवकुमार शर्मा को हरियाणा बीज विकास निगम का चेयरमैन नियुक्त किया है। हरियाणा सरकार ने उन्हें एचएसडीसी (हरियाणा बीज विकास निगम) का चेयरमैन नियुक्त किया है। पहले इस पद पर सुमित राणा थे। जो कि जजपा से जुड़े थे। सुमित राणा के स्थान पर सरकार ने शर्मा को जिम्मेवारी सौंपी है। वर्ष 2019 में सरकार ने देव कुमार शर्मा को हरियाणा एग्रो का डायरेक्टर बनाया था। पद ग्रहण करने के बाद देवकुमार शर्मा ने कहा कि उन्होंने ताउम्र किसानों के लिए संघर्ष किया है। वे प्रयास करेंगे कि किसानों को अच्छा तथा गुणवत्ता युक्त बीज मिले। ताकि उनकी फसल की पैदावार बढ़े। किसान खुशहाल होंगे तो हमारा देश खुशहाल होगा।
2014 में डबवाली से लड़ा था विधानसभा का चुनाव
करीब 61 वर्षीय शर्मा वर्ष 1990 में भाजपा से जुड़े थे। 1991 में नगरपालिका में वाइस चेयरमैन का चुनाव लड़ा था। वे जीत गए। करीब चार माह तक कार्यवाहक प्रधान रहे। यहीं से उनकी राजनीति करियर की शुरुआत हुई थी। वर्ष 1997 में भाजपा ने युवा मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष भी मनोनित किया था। भाजपा नेतृत्व के विश्वासपात्रों में से एक माने जाने वाले देवकुमार शर्मा को पार्टी ने वर्ष 2014 में विस चुनाव लड़ाया था। अगस्त 2023 में भाजपा हरियाणा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने वरिष्ठ भाजपा नेता देवकुमार शर्मा को फतेहाबाद जिले का प्रभारी नियुक्त किया था। वर्ष 2021 में देवकुमार भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल हुए थे।

Haryana Kisan TV Haryana Kisan TV