haryanakisantv.com
किसान नेताओं ने किसानों से आज हरियाणा व पंजाब में कई स्थानों पर रेल रोकने की अपील की हुई थी। जिसके तहत किसानों ने तैयारी कर ली थी। लेकिन सुबह-सुबह ही पुलिस ने डबवाली में किसान मिठू सिंह कम्बोज के घर दबीश देकर उन्हें घर मेंं ही नजर बंद कर दिया। डबवाली के गांव राजपुरा के रहने वाले किसान मिठू सिंह कम्बोज बीते दिन से क्षेत्र के किसानों ने सोशल मीडिया के माध्यम से रेल रोको आंदोलन में पहुंचने की अपील कर रहे थे। किसानों ने आज डबवाली के रामबाग स्थित फाटक के पास रेल रोकने का कार्यक्रम तय कर रखा है। वहीं, पुलिस भी किसानों को रोकने का हर संभव प्रयास कर रही है।

नजरबंद किए जाने की खुद दी जानकारी।
किसान मिठू सिंह कम्बोज ने फेसबुक के माध्यम से खुद सामने आकर जानकारी दी कि उन्हें पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। मिठू कम्बोज ने वीडियो जारी करते हुए बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा ने आज सुबह 10 से 4 बजे तक पूरे देश में रेल रोकने का आह्वाहन किया था। इसी आह्वाहन के मद्देनजर आज डबवाली में हरियाणा किसान एकता डबवाली के बैनर तले रेलें रोकी जानी थी। मिठू ने बताया कि डबवाली में राम बाग फाटक के पास किसानों ने रेल रोको आंदोलन में शामिल होना था। लेकिन पुलिस ने सुबह-सुबह ही उनके घर पर दबीश दी और उन्हें घर में नजरबंद कर दिया है। इसके अलावा डबवाली में अन्य किसानों के घरों पर भी दबीश देकर उन्हें भी नजरबंद किया जा रहा है। किसान मिठू सिंह कम्बोज ने फेसबुक के माध्यम से खुद सामने आकर जानकारी दी कि हरियाणा सरकार किसानों की आवाज को दबाने का काम कर रही है।
Haryana Kisan TV Haryana Kisan TV