HARYANAKISANTV.COM
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 4 फरवरी 2024 को हरियाणा में छिटपुट ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना रहेगी। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक हल्के से मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना रहेगी । इसके अलावा मौसम विभाग ने 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई है।
हरियाणा के इन जिलो में ये रहेगा मौसम का हाल।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 4 फरवरी 2024 को हरियाणा के हिसार जिला में मेघगर्जना के साथ हवा चलने की भविष्यवाणी की है। सिरसा, फतेहाबाद व जींद में भी मौसम विभाग ने मेघगर्जना व हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है। इनकेअलावा पानीपत, करनाल, कैथल, कुरूक्षेत्र, अम्बाला, यमुनानगर व पंचकुला में मेघगर्जना के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की भविष्यवाणी की है।
इन जिलो में ओलावृष्टि का अलर्ट ।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने भिवानी, चरखीदादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर , रोहतक, सोनीपत, गुरूग्राम, मेवात व पलवल जिलो में 4 फरवरी 2024 को ओलावृष्टि की सम्भावना जताई है। इसके साथ ही इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की भविष्यवाणी की है।
Haryana Kisan TV Haryana Kisan TV