IMD का हरियाणा में मौसम को लेकर डबल अलर्ट जारी

Haryanakisantv.com
हरियाणा में घने कोहरे व कड़ाके की ठंड का सितम जारी है। इस बीच आज भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों के लिए हरियाणा में शीत लहर व कोहरे का डबल अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिनों के लिए 19 जनवरी से 25 जनवरी तक उत्त्तर भारत में कोहरा, ठंड व शीतलर की चेतावनी जारी की है। हरियाणा में 19 जनवरी 2024 व 20 जनवरी 2024 को कुछ स्थानों पर शीत लहर चलने का अलर्ट जारी किया है। 21 जनवरी को भी कोल्ड-डे की स्थिति जारी रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने हरियाणा के कई हिस्सों में 19 जनवरी 2024 को रात व सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। कोहरे की वजह से 19 जनवरी को दृश्यत 50 मीटर रहने की संभावना रहेगी।

हरियाणा के इन जिलो में ये रहा आज का न्यूनतम तापमान।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज 19 जनवरी 2024 की सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। इसी तरह हिसार जिला के बालसमंद में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। सिरस में 4.2 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 4.3 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 6 डिग्री सेल्सियस, बावल में 5.3 डिग्री सेल्सियस, गुडग़ांव में 7.2 डिग्री सेल्सियस, झज्जर में 6.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। इसी तरह 19 जनवरी को रोहतक में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जींद के पांडु पिंडारा में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल में 7 डिग्री सेल्सियस, कुरूक्षेत्र में 8.3 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 8.6 डिग्री सेल्सियस तो पंचकुला में 8.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

Check Also

IMD Weather Forecast: हरियाणा को लेकर मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी

Haryanakisantv.com भारत मौसम विज्ञान विभाग ने प्रदेश में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया …