IMD Weather Forecast: हरियाणा को लेकर मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी

Haryanakisantv.com
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने प्रदेश में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कोहरे की चेतावनी जारी करते हुए मौसम विभाग ने कहा है कि हरियाणा में घने कोहरे की स्थिति आने वाली 15 जनवरी 2024 तक के लिए देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने नई भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में 11 जनवरी 2024 से 15 जनवरी 2024 तक पांचों ही दिन रात और सुबह के कुछ घंटों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक कोहरे की वजह से दृश्यता 50 मीटर तक रहने के आसार हैं।

कोल्ड-डे-अलर्ट
कोहरे के अलर्ट के अलावा मौसम विभाग ने कोल्ड-डे-अलर्ट जारी करते हुए हरियाणा और चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में 11 और 12 जनवरी 2024 को भीषण से बहुत भीषण ठंठे दिन रहने की संभावना जताई है।

हरियाणा में आज ये रहा न्यूनतम तापमान
imd चंडीगढ़ के मुताबिक 11 जनवरी 2024 को हरियाणा के अंबाला में 6.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। आज करनाल में 6.9 व हिसार में भी 6.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

Check Also

Weather Forecast: 0.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ हरियाणा में आज ये स्थान रहा सबसे ठंठा

Haryanakisantv.com भारत मौसम विज्ञान विभाग ने हरियाणा में शीत लहर चलने को लेकर बड़ा अलर्ट …