प्रदेश के खेतों में बिजली आपूर्ति का नया शेड्यूल जारी

Haryanakisantv.com

प्रदेश सरकार ने खेतों के लिए बिजली आपूर्ति का समय बदल दिया है। हरियाणा में अब किसानों को खेतों में अब बिजली विभाग 2 शिफ्ट में बिजली आपूर्ति करेगा। सरकार ने यह फैसला किसानों को हो रही परेशानी को देखते हुए लिया है।मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश में बढ़ती ठंड के कारण किसानों द्वारा अपने खेतों में पानी देने में आ रही परेशानी को दूर करते हुए ट्यूबवेलों पर दी जाने वाली बिजली सप्लाई के समय में परिवर्तन का फैसला किया है।

ये होगा नया शेड्यूल

प्रदेश सरकार के इस फैसले के मुताबिक अब किसानों को दिन के समय में 2 शिफ्टों में बिजली मिलेगी। खेतों में बिजली आपूर्ति का नया शेड्यूल जारी होने के बाद अब किसान रात के बजाय दिन के समय अपने खेतों में पानी दे सकेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति दी जाए। प्रदेशभर से किसानों द्वारा सरकार को इस परेशानी से अवगत कराया जा रहा था। जिसके बाद  मुख्यमंत्री ने यह निर्णय लिया है।

Check Also

पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के न्यायाधीश संजय वशिष्ठ ने शनिवार को सिरसा व उपतहसीलों की अदालतों का किया ओचक निरीक्षण

Haryanakisantv.com पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के न्यायाधीश एवं इन्सपेक्टिंग जज संजय वशिष्ठ ने शनिवार …