हरियाणा के इन 5 जिला के किसानों के खातों में जारी हुआ इतने करोड़ का फसल बीमा क्लेम

haryanakisantv.com

आज हरियाणा के कई जिलों का रबी की फसलों के हुए नुकसान का बीमा क्लेम जारी कर दिया गया है। वर्ष 2022-23 (गेहूं,सरसों,जौ आदि) फसल के नुकसान का कुल 31 करोड़ रूपए का बीमा क्लेम जारी किया गया है। बीमा क्लेम की राशि किसानों को उनके बैंक खातों में भेज दी गई है।

इन जिलों के किसानों को जारी किया बीमा क्लेम।
प्रदेश के 7 जिलों के किसानों को जारी किए गए फसल बीमा क्लेम में भिवानी जिले के किसानों को 1,89,42,173 रूपए राशि जारी की गई है। फरीदाबाद जिला को 35,963 रूपए जारी किए गए हैं। वहीं, कैथल जिला के किसानों को 1,44,24,952 रूपए का क्लेम जारी किया है।
कुरुक्षेत्र जिला के किसानों को रबी की फसलों का 1,36,17,947 रूपए का फसल बीमा क्लेम जारी किया गया है। पंचकुला को 18,523 रूपए फसल बीमा क्लेम जारी हुआ है। रेवाड़ी जिला के किसानों को 10,31,65,109 रूपए का बीमा क्लेम जारी किया गया है। सिरसा जिला के किसानों को 16,42,72,424 रूपए फसल बीमा क्लेम जारी किया गया है।

Check Also

पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के न्यायाधीश संजय वशिष्ठ ने शनिवार को सिरसा व उपतहसीलों की अदालतों का किया ओचक निरीक्षण

Haryanakisantv.com पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के न्यायाधीश एवं इन्सपेक्टिंग जज संजय वशिष्ठ ने शनिवार …