Big announcement of Haryana Roadways Employees Sanjha Morcha

चालक हत्या मामले में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा का बड़ा ऐलान

HARYANA KISAN TV

दीपावली की रात को अम्बाला डिपो के चालक की हत्या मामले में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने मंगलवार को बड़ा ऐलान किया है। सांझा मोर्चा ने हरियाणा रोडवेज चालक, परिचालक, वर्कशॉप स्टाफ, निरीक्षक स्टाफ, मैनेजमेंट स्टाफ से अपील की है कि बुधवार को रोडवेज बसों के चक्का जाम का पूरा सहयोग करें। यूनियन के डिपो प्रधान व राज्य प्रेस सचिव पृथ्वी सिंह चाहर ने बताया कि दीपावली की रात अंबाला डिपो के चालक राजवीर सिंह की बदमाशों द्वारा बेरहमी से हत्या कर दी गई! चाहर के मुताबिक अंबाला डिपो के साथी कल रात से धरने पर बैठे हैं। जिला प्रशासन अंबाला के साथ सांझा मोर्चा के राज्य कमेटी के नेताओं की तीन-चार दौर की की वार्ता हो चुकी है। लेकिन प्रशासन सुनने के लिए तैयार नहीं है। सांझा मोर्चा द्वारा फैसला लिया गया है कि आज रात 14 नवंबर 2023 रात 12 बजे से पूरे प्रदेश में सभी डिपो में चक्का जाम रहेगा। चाहर ने तमाम रोडवेज कर्मियों से अपील करते हुए कहा है कि चक्का जाम सहयोग करें। ताकि शहीद राजवीर सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलवाई जा सके।

Check Also

पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के न्यायाधीश संजय वशिष्ठ ने शनिवार को सिरसा व उपतहसीलों की अदालतों का किया ओचक निरीक्षण

Haryanakisantv.com पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के न्यायाधीश एवं इन्सपेक्टिंग जज संजय वशिष्ठ ने शनिवार …