लोक धुन।
भारत माता की जय, सीमा पर जवान की जय, खेतों में किसान की जय,हमारे भाईचारे की जय ” इन नारों के साथ आज हलका डबवाली में जजपा नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने गांव चौटाला में उपस्थित भारी जनसमूह को सम्बोधित करते हुऐ गांव चौटाला में कहा की यह चुनाव आपका मुख्यमंत्री बनाने के लिए लडा जा रहा है इसलिए 21 अक्टूबर को चाबी के निशान पर बटन दबाकर जजपा प्रत्याशी को जिताने का काम करें। दिग्विजय ने कहा की भाजपा आजकल मारकाट पर उतारू है मुख्यमंत्री सरीखे लोग ओच्छी बात करते है। वहीं भाजपा के स्थानीय नेता जनता को फोन करके डराने पर लगे है। जजपा नेता ने कहा की हम आपके अपने है। अगर क्षेत्र की जनता को गुंडागर्दी चाहिए तो भाजपा को वोट कर सकती है और यदि विकास चाहिए तो जजपा प्रत्याशी को जिताना होगा। इस मौके दिग्विजय चौटाला ने गांव अबूबशहर, लौहगढ़, अलीकां, खुइयां मलकाना, चोरमार आदि गांवों में जोन वाइज कार्यकर्ता मीटिंग करके कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर चुनावी रणनीति बारे चर्चा की। कांग्रेस पर हमला बोलते हुऐ उन्होंने कहा की कांग्रेस राज में भूपेंद्र हुड्डा भरे मंचों पर कहते थे की सिरसा और बागडियों की चौधर को छिन लाया हूँ कांग्रेस की इस सोच को जवाब देने का समय अब आ गया है। दिग्विजय ने कहा की सिरसा और डबवाली क्षेत्र में मौजूदा सरकार के काले कारनामों के कारण नशे का कारोबार चरम सीमा पर है। स्वयं भाजपा के नेता नशे के कारोबार को बढावा दे रहे है। दुष्यंत चौटाला हरियाणा के विकास के लिए तैयार है यदि आप लोगो के आशीर्वाद से जजपा सरकार बनती है तो पहली कलम से नशे के कारोबार को जड से समाप्त किया जाऐगा।
शिक्षा का बजट सबसे ज्यादा कर युवा पीढ़ी को आगे बढाने के लिए जजपा शिक्षा का विस्तारिकरण करेगी। किसान कमेरे ,दलित के 10 लाख तक के कर्जे माफ किये जाऐंगे। बुढापा पैशन 5 पांच हजार कि जाऐगी। इसके साथ साथ प्रत्येक गांव में आर ओ का पानी दिया जाऐगा। एचटेट परीक्षा खत्म करेंगे। परीक्षार्थियों को गृह जिले में ही पेपर देनें होंगे। सरकारी नौकरी के लिए साल में मात्र 100 रूपये ही देने होंगे इसके अतिरिक्त कोई शुल्क नहीं लिया जाऐगा। बीपीएल के मकान रजिस्टरी सहित फ्री देंगे। लडकियों की पी.एच.डी. तक की शिक्षा फ्री दी जाऐगी।
Haryana Kisan TV Haryana Kisan TV