न्यूज पंच।
राजस्थान केनाल में छलांग लगाने वाली महिला का व उसकी बेटी के बारे घटना के 24 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। डबवाली के डी.एस.पी. किशोरी लाल का कहना है कि पुलिस विभाग ने तीन गोताखोर महिला व बालिका की तलाश में लगाए हुए हैं। इसके अलावा नहर में लोहे का जाल डाला गया है। ग्रामीण भी कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। गांव अबूबशहर के समीप वाले पुलों व काला तितर के पास नहर में महिला की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।
आपको यहां बता दें कि शुक्रवार दोपहर को गांव अबूबशहर की रहने वाली महिला ने अपने बालक व बालिका के संग राजस्थान केनाल में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने बालक को तो कुछ समय बाद नहर से बाहर निकाल लिया। लेकिन बालक मृत हालत में था। महिला की पहचान गांव अबूबशहर निवासी मंजु पत्नी संदीप के तौर पर हुई। महिला के बेटे का नाम किृष व बेटी कोमल का नाम कोमल है। महिला शुक्रवार को घर से इंदिरा गांधी नहर पर ले गई। जहां उसने पहले अपने बेटे किृष को नहर में फेंक दिया। इसके बाद महिला ने अपनी बेटी के साथ नहर में छलांग लगा दी। आस-पास के खेतों में काम करने वाले लोगों ने हल्ला मचाया। इस पर लोगों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरहां बालक किृष को तो नहर से निकाल लिया। लेकिन महिला व बालिका को नहीं निकाल पाए। किृष को डबवाली के सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महिला के बेटे का आज गांव अबूबशहर में अंतिम संस्कार किया गया। डबवाली के डीएसपी किशोरी लाल के मुताबिक अभी तक परिवार वालों वालों की तरफ से महिला दवारा नहर में छलांग लगाए जाने की कोई वजह नहीं बताई गई है।

Haryana Kisan TV Haryana Kisan TV