PHOTO: गांव डबवाली में इंडियन नैशनल लोकदल छोड़ने वालों को कांग्रेस ज्वाइन कराते तंवर

तंवर को डबवाली हलका में बड़ी कामयाबी

न्यूज़ पंच।
सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी डा. अशोक तंवर को आज डबवाली हलका में बड़ी कामयाबी हाथ लगी। डबवाली गांव में गोरिया लाना अपने साथियों सहित इंडियन नैशनल लोकदल छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। उनका परिवार पिछले करी 50 बरस से इनैलो में था। अब उन्होंने कांग्रेस में आस्था जताई है। अशोक तंवर, डा. के.वी सिंह, कांग्रेस नेता संजय हिटलर ने कांग्रेस पार्टी में उनका स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों को सम्मान देने वाली पार्टी है।
तंवर आज डबवाली गांव, जोगेवाला, देसूजोधा, फुल्लो, तिगड़ी, नौरंग, हस्सू, असीर, खोखर, माखा, पाना, पिपली, जगमालवाली, चोरमार, जंडवाला जाटान, किंगरा, टप्पी, मिठड़ी, पन्नीवाला रुलदू, हैबूआना, नीलियांवाली, मांगेआना व सावंत खेड़ा गांव में सभाओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान गांवों में जगह-जगह ग्रामीणों ने डा. तंवर का गर्मजोशी से स्वागत किया। डा. तंवर ने कहा कि अब आम जनमानस अब भाजपा के जुमलों और बहकावे में नहीं आने वाला है। 23 मई को आने वाले परिणाम के बाद देश में एक नया सवेरा आएगा, वो सवेरा कांग्रेस लेकर आएगी।
डा. सिंह बोले तंवर ने सांसद रहते हुए डबवाली में ओवरब्रिज बनवाया।
इस अवसर पे डा. के.वी सिंह ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पहले भी डा. अशोक तंवर ने सांसद रहते हुए डबवाली में ओवरब्रिज बनवाया। मांगेआना में फल उत्कृष्टता केंद्र बनवाया। इलाके में फिर से खुशहाली लाने के लिए यह चुनाव बहुत महत्व रखता है। डा. अशोक तंवर की सिरसा से जीत देेश व प्रदेश की जीत है।  डा. के.वी सिंह ने कहा कि आज फिर से 2009 जैसा माहौल है। डबवाली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेगी ।
कांग्रेस सकारात्मक सोच रखती है: हिटलर
कांग्रेस नेता संजय हिटलर ने कहा कि कांग्रेस सकारात्मक सोच रखती है। विकास को प्राथमिकता देती है। गरीबों के लिए काम करती है। जुमले नहीं उछालती बल्कि काम करके दिखाती है। कांग्रेस ने ही सूचना का अधिकार दिया। गरीबों के लिए मनरेगा लागू की। शिक्षा का अधिकार दिया। कांग्रेस की ओर आज जनमानस उम्मीद भरी निगाहों से देख रहा है।

Check Also

फल एक्सपो में 28 किसानों को किन्नों रत्न व किन्नों सम्मान पुरस्कार से किया सम्मानित

HARYANAKISANTV फल उत्कृष्टता केंद्र, मांगेआना में आयोजित दो दिवसीय फल एक्सपो के दूसरे दिन समापन …