न्यूज पंच।
जननायक जनता पार्टी के संरक्षक डा.अजय सिंह चौटाला ने शनिवार को डबवाली विधानसभा क्षेत्र के दर्जन भर गांवों का दौरा किया। जनसंपर्क अभियान के तहत उन्होंने गांव ओढां, चोरमार, नुहियांवाली, रिसालियाखेड़ा, कालुआना, गंगा, अबूबशहर, चौटाला व अन्य कई गांवों में जनसभाएं करते हुए जजपा व आम आदमी पार्टी के सयुंक्त उम्मीदवार निर्मल सिंह मलड़ी के लिए प्रचार किया। इससे पूर्व डा. अजय सिंह चौटाला ने सबसे पहले गुरुद्वारा चोरमार साहब में गुरु ग्रंथ साहिब के आगे माथा टेका और प्रसाद ग्रहण किया। गुरुद्वारा साहब के मुख्य सेवक बाबा गुरपाल सिंह ने उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।
इसके बाद ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जेजेपी व आम आदमी पार्टी के संयुक्त उम्मीदवार निर्मल ङ्क्षसह मलड़ी की जीत तय है। अजय चौटाला ने कहा कि जेजेपी के उम्मीदवार को सिरसा लोकसभा सीट के हर गांव से जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि जननायक जनता पार्टी सैदव जननायक चौ.देवीलाल की नीतियों पर चलने का काम करेगी। चौ.देवीलाल ने लंबे संघर्ष के बाद आप लोगों का राज लेकर आये थे। आप सभी के सहयोग के चलते हमने भी संघर्ष में कभी हार नही मानी । उन्होंने कहा कि अब समय आ गया आम लोगों पर ज्यादती करने वाली सरकार का हिसाब चुकता किया जाए और ऐसी जनविरोधी नीतियों वाली सरकार से निजात पाई जाए। अजय चौटाला ने कहा कि भाजपा ने अपना एक भी चुनावी वादा पूरा नही किया। बल्कि नोटबन्दी, जीएसटी लगाकर देश को अंधकार में धकेला है। किसानों को नहरी पानी नहीं मिल पा रहा है। जो कहते थे कि जगह जगह पर स्मार्ट सिटी बनाएंगे वो देश में एक भी स्मार्ट सिटी नही बना सके। आम दुकानदार व व्यापारी का कारोबार ठप है, महिलाए सुरक्षित नही है, शिक्षा व सेहत क्षेत्र में एक भी उपलब्धि नही है। भाजपा को वोट देना मतलब देश की उन्नति को रोकना है।
Haryana Kisan TV Haryana Kisan TV