न्यूज पंच।
बीते दिन एक डेरा प्रेमी के निवास स्थान पर जाकर जन नायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह द्वारा साध्वियों से बलात्कार व पत्रकार की हत्या के दोषी डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की तुलना गुरू गोबिंद सिंह से किए जाने के मामले ने तुल पकड़ लिया है। इस मामले में अब हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों ने संज्ञान लिया है। जेजेपी की प्रेदश अध्यक्ष निशान सिंह के खिलाफ चुनाव अधिकारी को शिकायत दी गई है। जिससे जजपा प्रदेश अध्यक्ष की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है।
हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के स्टेट एग्जिक्यूटिव मेम्बर सरदार स्वर्ण सिंह रतिया ने रतिया व फतेहाबाद के चुनाव अधिकारी को दी गई शिकायत के माध्यम से कहा है कि जेजेपी अध्यक्ष निशान सिंह द्वारा गुरू गोबिंद सिंह जी की तुलना सजा काट रहे बलात्कारी और कातिल डेरा चीफ गुरमीत राम रहीम से करके सिखों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। जानबूझकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल की जा रही है। जिसे तुरंत रोका जाए। निशान सिंह के विरूद्ध सिखों की भावनाएं भड़काने के लिए कार्रवाई की जाए।

Haryana Kisan TV Haryana Kisan TV