न्यूज पंच।
देश में लोकसभा चुनाव का दौर चला रहा है। चुनावों में उम्मीदवारों को चंदे की जरूरत रहती है। कई नेता जनता से खुली अपील करके भी चंदा मांगते हैं। ऐसे में आज कुरूक्षेत्र संसदीय सीट से इनेलो के उम्मीदवार अर्जुन चौटाला जब गांव चौटाला पहुंचे तो ग्रामीणों ने 11 लाख की रकम चंदे के तौर पर कपड़े में लपेट कर अर्जुन चौटाला को दी। इसके साथ ही ग्रामीणों ने अर्जुन चौटाला को 1 करोड़ चंदा देने की बात कही। ऐलनाबाद से विधायक अभय चौटाला के बेटे अर्जुन चौटाला आज अपने पैतृक गांव चौटाला पहुंचे। जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान ग्रामीणों ने अर्जुन चौटाला को चुनाव लडऩे के लिए 1 करोड़ का चंदा देने की घोषणा की।
अर्जुन ने नैतिकता को दिया महत्व।
अर्जुन चौटाला के बारे में उनके समर्थक कहते हैं कि वे बेहद ही सरल स्वभाव के हैं। यही वजह रही रही उन्होंने नैतिकता को महत्व देते हुए चौटाला के ग्रामीणों दवारा दिया गया 11 लाख का चंदा उन्हें वापिस लौटा दिया। अर्जुन ने ग्रामीणों से कहा कि उन्हें चंदे की जरूरत नहीं है उन्हें तो ग्रामीणों के आशीर्वाद की जरूरत है। इस मौके पर अर्जुन चौटाला ने गांव में एक जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने ताऊ देवीलाल की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
Haryana Kisan TV Haryana Kisan TV