
न्यूज पंच।
गुरूवार को जननायक जनता पार्टी व आम आदमी पार्टी की संयुक्त प्रैस कांफ्रेस हुई। पत्रकार वार्ता को जजपा नेता दुष्यंत चौटाला, आप के हरियाणा प्रभारी गोपाल राय व आप के हरियाणा अध्यक्ष नविन जयहिंद ने संबोधित किया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में अम्बाला सीट, करनाल व फरीदाबाद सीट पर चुनाव लड़ेगी।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि डा. अजय चौटाला व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद निर्णय लिया गया है कि वे खुद हिसार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। सिरसा लोकसभा सीट से निर्मल सिंह मलड़ी को टिकट दी है। ये निर्णय जेजेपी के अध्यक्ष निशान सिंह का है। रोहतक लोकसभा सीट से प्रदीप देशवाल चुनाव लड़ेंगे। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट पर स्वाती यादव को चुनावी मैदान में उतारने का निर्णय लिया है। सोनीपत, कुरूक्षेत्र व गुडग़ांव सीटों पर अभी जननायक जनता पार्टी उम्मीदवारों को लेकर विचार-विमर्श कर रही है। इन सीटों पर जल्द ही उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर घोषण कर दी जाएगी। के.सी. बांगड व निशान सिंह भी मौजूद रहे। गोपाल राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने कोटे की तीनों सीटों अम्बाला सीट, करनाल व फरीदाबाद सीट पर शुक्रवार शाम तक अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेगी।
Haryana Kisan TV Haryana Kisan TV