न्यूज़ पंच।
डबवाली विधानसभा के पन्ना प्रमुख बने हुए कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनावों में काम करने के तरीके का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें केंद्र की मोदी सरकार व हरियाणा की मनोहर सरकार की उपलब्धियों व भाजपा की नीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। पन्ना प्रमुखों की बैठक में लोकसभा उम्मीदवार सुनीता दुग्गल भी पहुचेंगी ।
उनके साथ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, सिरसा जिला के प्रभारी व हरियाणा वेयर हाऊस कार्पोरेशन के चेयरमैन श्री निवास गोयल, जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट व प्रदेश से अन्य पार्टी पदाधिकारी आएंगे। भाजपा नेता देव कुमार शर्मा ने कहा कि डबवाली विधानसभा के तीन मंडलों गोरीवाला, ओढ़ां व डबवाली में कुल 38 शक्ति केंद्र बनाए गए हैं जिनमें 217 बूथ हैं। वोटर सूची के प्रत्येक पन्ने पर एक पन्ना प्रमुख की नियुक्ति की गई है। यह प्रमुख एक पन्ने में आने वाले 60 वोटरों से संपर्क कर उन्हें मोदी सरकार व भाजपा सरकार की उपलब्धियों बार जानकारी देंगे व अपने बूथ को जिताने में अहम भूमिका अदा करेंगे। भाजपा डबवाली विधानसभा क्षेत्र के पन्ना प्रमुखों की यह बैठक गोल बाजार के नजदीक स्थित श्री अग्रवाल धर्मशाला में आगामी 21 अप्रैल को सुबह 9 बजे होगी ।
Haryana Kisan TV Haryana Kisan TV