न्यूज पंच।
इनेलो महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव सुनैना चौटाला ने प्रदेश की भाजपा सरकार को किसान विरोध बताते हुए कहा कि प्रदेश की अनाज मंडियों में किसानों को परेशान किया जा रहा है। सरसों खरीद में सरकार आए दिन नए नियम लागू कर देती है।
सुनैना ने कहा कि कभी किसान को रजिस्ट्रेशन फार्म भरने को कहा जाता है। इसके बाद किसानों को फार्म लेने के लिए भटकना पड़ता है। लेकिन फार्म किसानों को उपलब्ध नहीं हो पाते। किसानों की पूरी सरसों नहीं खरीदी जा रही। मजबूरी में किसान को अपनी फसल औने-पौने दामों में बेचनी पड़ रही है। सुनैना ने कहा कि प्रदेश की तमाम मंडियों में आढ़ती व मजदूर हड़ताल पर बैठे हुए हैं। इस हड़ताल के कारण किसान भी प्रभावित हो रहा है। सुनैना ने कहा कि अगर जल्द सरकार ने किसानों की समस्याओं को हल नहीं किया तो इनैलो पार्टी के कार्यकर्त्ता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
Haryana Kisan TV Haryana Kisan TV