न्यूज़ पांच
स्थानीय शहरी निकाय विभाग के प्रधान सचिव आनंद मोहन ने आज औढां व डबवाली अनाजमंडी का दौरा किया। प्रधान सचिव आनंद मोहन ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मंडी में फसल लेकर आने वाले किसान को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
मंडी का निरीक्षण करने से पहले उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर सरसों की खरीद व आवक के बारे में जानकारी ली और सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। प्रधान सचिव ने मंडी में आई सरसों की फसल का निरीक्षण करते हुए उसकी नमी की मात्रा को भी जांचा। उन्होंने उपस्थित किसानों को कहा कि वे फसल को सुखाकर व साफ-सुथरा करके ही लाएं ताकि फसल को निर्धारित समर्थन मूल्य के साथ रोस्टर समय अवधि में ही खरीद किया जा सके। मंडियों पानी, बिजली व शौचालयों की व्यवस्था बारे भी अधिकारियों से जानकारी लेते हुए इस ओर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
प्रधान सचिव ने आज डबवाली व औढा मंडियों में सरसों की खरीद तथा उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली तथा अधिकारियों को तत्परता से समाधान के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सरकार द्वारा निर्धारित नमी सीमा तक आ रही सरसों की खरीद करें। उन्होंने संबंधित उपमंडलाधीशों से कहा कि वे समय-समय पर अपने अधीन मंडियों का दौरा कर किसानों से मिले और मंडियों की सुविधाओं का जायजा लें।
PHOTO: सरसों में नमी की मात्रा की जाँच करवाते प्रधान सचिव।
Haryana Kisan TV Haryana Kisan TV