न्यूज पंच।
इनेलो पार्टी ने अपनी युवा विंग को ओर अधिक मजबूत बनाने को लेकर अपने गृह हलका डबवाली में युवा के पदाधिकारी नियुक्त किए हैं। पार्टी ने गांव तेजाखेड़ा की पूर्व सरपंच बबीता डूडी के पति कृष्ण डूडी को हलका डबवाली का युवा हलका अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं नगर पार्षद विकास छाबड़ा को डबवाली शहर का युवा शहरी अध्यक्ष बनाया है।
अपनी नियुक्ति पर कृष्ण डूडी ने पार्टी सुप्रीमों ओमप्रकाश चौटाला, ऐलनाबाद से विधायक अभय चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है वे उसे कड़ी मेहनत से निभाएंगे। युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ा जाएगा।
Haryana Kisan TV Haryana Kisan TV