khattar-ji

मुख्यमंत्री की ओढ़ां रैली हुई स्थगित

न्यूज पंच।
ओढ़ां में 4 अप्रैल को होने वाली मुख्यमंत्री मनोहर लाल की रैली को स्थगित कर दिया गया है। हालांकि भाजपा नेताओं या पार्टी की तरफ से सी.एम. की रैली की नई तारीख का ऐलान अभी नहीं किया गया है। यहां बता दें कि स्थानीय भाजपा नेता व कार्यकर्ता 4 अप्रैल को मुख्यमंत्री की ओढ़ां में होने वाली विजय संकल्प रैली की तैयारियों में कई दिनों से जुटे हुए थे। अब रैली स्थगित होने की खबर के बाद भाजपा नेता मायूस हुए हैं।

वरिष्ठ भाजपा नेता देव कुमार शर्मा ने बताया कि राजनीतिक कार्यक्रमों व अन्य व्यस्तताओं के चलते मुख्यमंत्री की रैली को स्थगित किया गया है। मुख्यमंत्री का ओढ़ां आने का कार्यक्रम शीघ्र ही दोबारा बनेगा। देव शर्मा के मुताबिक रैली की नई तारीख के बारे में सभी को जानकारी दे दी जाएगी।

Check Also

पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के न्यायाधीश संजय वशिष्ठ ने शनिवार को सिरसा व उपतहसीलों की अदालतों का किया ओचक निरीक्षण

Haryanakisantv.com पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के न्यायाधीश एवं इन्सपेक्टिंग जज संजय वशिष्ठ ने शनिवार …