न्यूज पंच।
सिरसा के गांव कोटली में शनिवार रात को घरेलू कलह के चलते पति ने अपने बच्चों के सामने पत्नी के पेट में चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। गांव बाजेकां में रहने वाले मृतका के मायके वालों को हत्या की सूचना ससुराल पक्ष के पड़ोसियों से रविवार सुबह 3 बजे मिली। जिसके बाद मृतका के परिजन कोटली पहुंचे। मामले की सूचना पाकर डिंग मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के नागरीक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतका के बच्चों के बयान पर हत्यारे पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया।
मृतका के परिजनों के मुताबिक गीता देवी के साथ उसके पति तिलक राज चित्रा ने शनिवार रात झगड़ा करना शुरू कर दिया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति ने गीता देवी पर चाकू से एक बाद एक कई वार किए। आरोपी तिलक राज ने गीता के पेट व कमर में चाकू घोंप दिए। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक महिला के तीन बच्चे हैं। इनमें दो बेटे व एक बेटी है।
बच्चों के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया है।
डिंग मंडी थाना प्रभारी राजकुमार के मुताबिक मृतक महिला गीता देवी के बच्चों के बयानों के आधार पर पुलिस ने हत्या आरोपी तिलक राज निवासी कोटली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Haryana Kisan TV Haryana Kisan TV